बिहारशरीफ, फरवरी 24 -- अस्थावां में अज्ञात वाहन के धक्के से ममेरे-फुफेरे भाइयों की मौत चंडी में बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला फोटो : चंडी मौत-चंडी में मंगलवार को रोते-बिलखते मृतक के परिजन। अस्थावां/चंडी, हिन्दुस्तान टीम। जिले के अलग-अलग स्थानों पर मंगलवार को सड़क हादसों ने तीन लोगों की जान ले ली। दोनों स्थानों पर अज्ञात वाहनों की टक्कर से बाइक सवार युवकों की जान गयी। अस्थावां में अज्ञात वाहन के धक्के से दो युवकों की मौत हुई। दोनों रिश्ते में ममेरे-फुफेरे भाई लगते हैं। चंडी में भी इसी तरह एक युवक की मौत हुई है। अस्थावां थाना क्षेत्र के सारे-वारिसलीगंज मार्ग पर मंगलवार को चुलिहारी मोड़ पर राहगीरों ने हादसे के शिकार दो युवकों को सड़क पर गिरा देखा। दोनों की हालत गंभीर थी। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक दोनों की मौत हो ...