बलिया, फरवरी 18 -- बलिया, संवाददाता। जनपद के अलग-अलग जगहों पर बुधवार को हुए सड़क हादसों में दो परीक्षाथियों समेत चार लोग घायल हो गये। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को नजदीक के स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचाया। डॉक्टरों ने गंभीर रुप से घायल एक युवक की हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। रसड़ा, हिसं के अनुसार क्षेत्र के प्रधानपुर गांव के पास बुधवार को सुबह में तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर सड़क के किनारे पलट गई। हादसे में परीक्षा देने के लिए रसड़ा आ रहे करीमुद्दीनपुर (गाजीपुर) थाना क्षेत्र के गोविंदपुर निवासी 16 वर्षीय राजकुमार यादव पुत्र जगन यादव व 16 वर्षीय नीरज यादव पुत्र राजेश यादव घायल हो गए। दोनों छात्रों का उपचार स्थानीय सीएचसी में कराया गया। नगरा, हिसं के अनुसार नगरा-रसड़ा मार्ग के पांडेयपुर चट्टी के पास बुधवार को परीक्षार्थिय...