फतेहपुर, जनवरी 21 -- थरियांव/बहुआ। थरियांव और ललौली थाने में बुधवार को हुए सड़क हादसों में दो छात्रों समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दंपति घायल हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। ललौली थाना क्षेत्र के कोर्राकनक निवासी 20 वर्षीय शिवम पुत्र रामसिंह महात्मा इंटर कालेज में इंटर का छात्र है। चकपैगंबरपुर निवासी साथी आसिफ खान के साथ बाइक से वापस गांव आ रहा था। बांदा टांडा हाइवे के जिंदपुर टोल प्लाजा के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें इंटर के छात्र शिवम की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रुप से घायल हो गया। वहीं दूसरी बाइक में सवार सीताराम उसकी पत्नी आशा देवी और उसकी तीन वर्षीय पुत्री आकृति भी घायल हो गए। मासूम समेत दंपत्ति को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टर ने आकृत...