बलिया, नवम्बर 26 -- रेवती। इलाके के अलग-अलग जगहों पर बुधवार को हुए सड़क हादसों में अधेड़ समेत दो लोग घायल हो गये। दोनों को स्थानीय सीएचसी पर पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि खरिका निवासी 20 वर्षीय विपिन ई-रिक्शा लेकर कहीं जा रहा था। इसी बीच गायघाट के पास पीछे से जा रही बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दिया। घटना के बाद चालक बोलेरो लेकर भागने में कामयाब हो गया। उधर, सहतवार थाना क्षेत्र के मुड़ाडीह निवासी अखिलेश मिश्र घर से खेत जा रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गयी लिहाजा वह गंभीर रुप से घायल हो गये। आसपास के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया जहां के डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख सदर अस्पताल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...