हरदोई, फरवरी 5 -- हरपालपुर। क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में एक छात्र और मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। गुरुवार की सुबह उन्नाव-कटरा हाईवे पर इकनौरा गांव के पास साइकिल अनियंत्रित होने से 10वीं का छात्र विमलेश खाई में गिरकर घायल हो गया। बताया गया कि विमलेश रोज की तरह साइकिल से स्कूल जा रहा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से हादसा हो गया। वहीं, दूसरी घटना बुधवार रात गंगा एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड पर हुई। शाहजहांपुर के अल्लाहगंज निवासी उदयपाल पत्नी और बच्चों के साथ बाइक से ससुराल जा रहे थे। चंद्रमपुर गांव के पास बाइक फिसलने से हुए हादसे में उनकी पत्नी ममता और 3 वर्षीय बेटी नव्या गंभीर घायल हो गईं। एंबुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां ममता को डॉक्टरों ने हरदोई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...