शामली, नवम्बर 6 -- कांधला थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। इनमें से को गंभीर हालत में रैफर कर दिया गया है। थाना क्षेत्र के गंगेरू मार्ग पर पेट्रोल पंप के समीप बुधवार देर रात गंगेरू निवासी विजय कुमार उम्र करीब 35 वर्ष अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस कर्मियों ने उन्हें कांधला के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों को सूचना मिलते ही वे अस्पताल पहुंच गए। विजय की हालत गंभीर बनी हुई है।गुरुवार सुबह गंगेरू-इस्सोपुर मार्ग पर गांव गढी दौलत मोड़ के समीप जनपद बागपत के गांव लूम्ब निवासी रामवीर...