गाज़ियाबाद, जनवरी 30 -- सुविधा - स्वास्थ्य विभाग ने जनपद अस्पतालों की सूची तैयार की - केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय के निर्देश पर घायलों को मिलेगा 1.5 लाख तक का मुफ्त इलाज गाजियाबाद, संवाददाता। सड़क हादसों में घायल मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोग 90 निजी अस्पतालों में इलाज करा सकेंगे। इसके लिए अस्पतालों की सूची तैयार कर ली गई है। इन अस्पतालों को आयुष्मान की दरों पर इलाज का भुगतान किया जाएगा। जनपद में सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। खासकर जिले से निकलने वाले दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे, एनएच-नौ और एनएच-58 पर आए-दिन सड़क हादसों में लोगों की जान जा रही है। शुरुआती समय (गोल्डन ऑवर्स) में इलाज मिलने से घायल की जान को बचाया जा सकता है। इसको देखते हुए केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्...