बहराइच, मई 1 -- गिरंटबाजार, इकौना, संवाददाता। दो अलग अलग सड़क हादसों में एक किशोरी की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। लोगों ने एम्बुलेंस से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। हरदत्तनगर गिरन्ट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महरू मुर्तिहा के मजरा बंजारन पुरवा निवासी ताजरून (13) पुत्री रिजवान बुधवार देर शाम को पैदल ही जमुनहा बहराइच मार्ग पर सड़क पार कर घर लौट रही थी। इस दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में किशोरी गंभीररूप से घायल हो गई। आनन फानन में परिजन किशोर को इलाज के लिए तुलसीपुर में निजी चिकित्सक के यहां ले गए। जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने किशोरी को जिला अस्पताल भिनगा ले जाने की सलाह दी। इस पर परिजन घायल किशोरी को जिला अस्पताल भिनगा ले जा रहे थे और रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसी तरह इकौना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.