नोएडा, नवम्बर 30 -- नोएडा, संवाददाता। फेज-2 थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। परिजनों ने दोनों मामलों में चालकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए हैं। ग्रेटर नोएडा के हल्दौनी गांव निवासी आमिर खान की मामी रोनक बानू शुक्रवार को फेज-2 से जा रही थीं। आरोप है कि ऑटो चालक राजेंद्र ने रोनक बानू को टक्कर मार दी। घायलावस्था में उनको जिला अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। आमिर ने ऑटो चालक राजेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। उधर, नंगला चरणदास गांव के रहने वाले शिवशरण का भाई और भतीजी शुक्रवार रात बाइक से जा रहे थे। फेज-2 स्थित मदरसन कंपनी के कार्यालय के पास अज्ञात बस ने बाइक टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके भाई के सिर और भतीजी के पैर में चोटे...