नोएडा, नवम्बर 29 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-63 थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। उसका इलाज चल रहा है। गाजियाबाद नेहरू नगर निवासी मानसी के पति मोहित बाहर गए थे। वहां से 16 नवंबर की रात 11 बजे एनएच-9 पर दिल्ली की ओर जाने वाली लेन पर खड़े थे। अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर उनके पति को घायल कर दिया। पुलिस ने मोहित को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान मोहित की मौत हो गई। मानसी ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। जिला हरदोई के दलेननगर के रहने वाले रामसुधार सिंह ने पुलिस को बताया कि उनको बेटा सूरज नोएडा में नौकरी करता था। सूरज 24 नवंबर की सुबह ऑटो में बैठकर ड्यूटी जा रहा था। तेज गति होने के कारण ऑटो पलट गया। इससे सूरज सड़क पर गिरकर घायल हो गया। सूरज का दाहिना पैर टूट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.