गोरखपुर, फरवरी 4 -- गोरखपुर। रूद्र प्रताप सिंह जिले में बढ़ते सड़क हादसों और उनसे होने वाली मौतों पर अंकुश लगाने के लिए परिवहन विभाग ने जमीनी स्तर पर ठोस पहल शुरू की है। अब सड़क दुर्घटना होने पर सबसे पहले मौके पर पहुंचे ग्रामीण घायलों का रेस्क्यू करेंगे। इसके लिए राष्ट्रीय और राज्य मार्गों से जुड़े 248 गांवों के ग्राम प्रधानों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षित प्रधान अपने-अपने गांवों में लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करेंगे, वहीं आरटीओ विभाग पूरे अभियान की मॉनिटरिंग करेगा। प्रशिक्षण के दौरान आरटीओ विभाग के अधिकारियों ने ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाई कि वे हादसों की स्थिति में घायलों की मदद से पीछे नहीं हटेंगे। प्रधानों को यह भी बताया गया कि दुर्घटना के बाद 'गोल्डन आवर' कितना अहम होता है और समय पर प्राथमिक मदद मिलने स...