शाहजहांपुर, जनवरी 21 -- शाहजहांपुर। जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस लाइन में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में 1 से 18 जनवरी के बीच हुई सड़क दुर्घटनाओं का विश्लेषण किया गया। एसपी सिटी देवेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में दुर्घटनाओं के कारण, समय, स्थान, मृतक-घायलों की स्थिति और पुलिस कार्रवाई की समीक्षा की गई। चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स, क्रिटिकल कॉरिडोर और संवेदनशील मार्गों पर सुधारात्मक उपायों पर चर्चा हुई। एसपी सिटी ने महत्वपूर्ण मार्गों पर दृश्यमान पुलिसिंग, नियमित गश्त और प्वाइंट ड्यूटी का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यातायात नियमों के उल्लंघन पर कठोर कार्रवाई के साथ ब्लैक स्पॉट्स पर चेतावनी संकेतक, रिफ्लेक्टर, प्रकाश व्यवस्था और गति नियंत्रण उपाय शीघ्र पूरे करने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.