मुंगेर, फरवरी 11 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि जिले में सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले और गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों के परिजनों को जिला परिवहन कार्यालय की ओर से बड़ी राहत दी गई है। वर्ष- 2022 से 2025 के बीच हुए सड़क हादसों के कुल 98 मामलों में 1 करोड़ 87 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत कर लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी गई है। जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) सुरेंद्र कुमार अलबेला ने बताया कि, सरकार की योजना के तहत सड़क दुर्घटना में हताहत हुए लोगों के परिजनों को त्वरित आर्थिक सहायता देना प्राथमिकता है। इस क्रम में 92 मृतकों के आश्रितों को प्रति परिवार 2-2 लाख रुपये की दर से मुआवजा दिया गया है, जबकि 6 गंभीर रूप से घायलों को 3-3 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है। शेष लंबित आवेदनों की जांच कर शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। सरल प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.