शामली, दिसम्बर 12 -- सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और घायलों को तुरंत राहत पहुंचाने के उद्देश्य से शासन के निर्देश पर कैराना पुलिस ने चार सदस्यीय क्रिटिकल कॉरिडोर टीम का गठन किया है। यह टीम 24 घंटे राजमार्ग व दुर्घटना संभावित स्थानों पर नजर रखेगी और जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई करेगी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री ने बताया कि शासन के निर्देश पर उपनिरीक्षक दुर्गेश पाल की अगुवाई में चार सदस्यीय क्रिटिकल कॉरिडोर टीम यानी सीसीटी गठित की गई है। टीम का मुख्य कार्य हाईवे और अन्य प्रमुख मार्गों पर 24 घंटे निगरानी रखना होगा। सड़क किनारे अनधिकृत रूप से खड़ी गाड़ियों को क्रेन की मदद से हटवाकर कोतवाली लाया जाएगा। इसके लिए क्रेन की व्यवस्था भी कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि जिन स्थानों पर सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं हो रही हैं, वहां अतिरिक्त सीसीटी...