गुमला, अक्टूबर 7 -- गुमला। जिला मुख्यालय से सटे सिसई रोड स्थित पुग्गू नदी पुल के पास रविवार देर शाम एक हादसे में 60 वर्षीय अरुण एक्का गंभीर रूप से घायल हो गए। वह जैरागी ,डुमरी के निवासी हैं और रश्मि नगर अपने भाई के घर मेहमान बनकर आए थे। देर शाम करमडीपा से लौटते समय रांची की ओर से आ रहे एक वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। टक्कर लगने से वृद्ध सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल गुमला सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस वाहन और चालक की तलाश में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.