गोपालगंज, जनवरी 31 -- कटेया। स्थानीय थाना क्षेत्र के महेशपुर नहर के पास विगत 15 जनवरी को अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आने से एक बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इस संबंध में घायल युवक के चाचा ने पिकअप वाहन एवं उसके अज्ञात चालक के विरुद्ध शनिवार को थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र अंतर्गत परसौनी बुजुर्ग गांव निवासी अजय यादव 15 जनवरी को जमुनहा बाजार की ओर बाइक से जा रहा था। जैसे ही वह महेशपुर गांव के नहर के पास पहुंचा, तभी एक अनियंत्रित पिकअप ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए तमकुहीराज ले जाया गया। इस मामले में घायल के चाचा विजय यादव ने घटना के करीब 15 दिन बाद पिकअ...