हापुड़, नवम्बर 19 -- पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के एनएच-09 पर स्थित छिजारसी टोल प्लाजा से आगे एक कार ने एक सड़क पर काम कर रहे एक व्यक्ति काे टक्कर मार दी। इस हादस में व्यक्ति की मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार चालक और वाहन को जब्त कर लिया। अब मृतक के पुत्र ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिला गाजियाबाद के थाना भोजपुर के गांव फरीदनगर निवासी कमल ने बताया कि उसके पिता सरदेश बीती 14 नवंबर का एनएच-09 पर स्थित छिजारसी टाल प्लाजा के आगे कार्य कर रहे थे। तभी एक कार तेजी से आई और उसने उसके पिता सरदेश को टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार के चालक को हिरासत में ले लिया। जिसके बाद पुलिस ने घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने सरदेश को मृत घोषित कर दिया। पिता के अंतिम संस्कार मे...