बिहारशरीफ, फरवरी 4 -- सड़क किनारे गड्ढे में गिरा अनियंत्रित वाहन नूरसराय थाना क्षेत्र के नारी गांव के पास हुआ हादसा नूरसराय, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के एनएच 33, बिहारशरीफ-परवलपुर मार्ग पर नारी गांव के पास मंगलवार की देर शाम तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गया। हादसे में चालक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान मकनपुर गांव निवासी सुखदेव यादव का 21 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार के रूप में की गयी है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो वाहन पर कुल पांच लोग सवार थे। तेज रफ्तार वाहन परवलपुर से बिहारशरीफ की ओर जा रहा था। करीब नौ बजे रात को गाड़ी गड्ढे में पलट गयी। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बाकी चार लोगों को गाड़ी से बाहर निकाला गया। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि चालक की मौके पर ही मौत हो गयी थी। पोस्टमार्टम के ब...