गुमला, मई 22 -- गुमला, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के मुरकुंडा निवासी 35 वर्षीय रेखा देवी की मंगलवार देर शाम सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह स्कूटी से राशन लेकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में अचानक मवेशी दौड़ जाने से वह स्कूटी से अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ीं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल महिला को तत्काल सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। देर रात होने के कारण शव को अस्पताल के शवगृह में रख दिया गया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस दुखद घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.