अलीगढ़, नवम्बर 29 -- चण्डौस, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव जामुनका निवासी महिला सजना बेगम उम्र 19 वर्ष की एक सड़क हादसे में मौत हो गई । इस दुर्घटना में स्कूटी पर सवार उनकी एक महिला साथी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका इलाज जे.एन. मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, जामुनका निवासी सजना बेगम पत्नी मजीद खां अपने मायके गई हुई वहां से वह अपनी महिला साथी के साथ स्कूटी पर सवार होकर बाजार जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान सजना बेगम ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि सजना बेगम क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.