प्रयागराज, जनवरी 2 -- झलवा निवासी एक सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा करेली थानाक्षेत्र के करेंहदा में गुरुवार शाम को हुआ। मूल रूप से बिहार के रहने वाले 65 वर्षीय दिनेश कुमार सिंह पुलिस विभाग में सिपाही थे और एयरपोर्ट थानाक्षेत्र के शाहा उर्फ पीपलगांव में मकान बनाकर परिवार के साथ रहते थे। कुछ साल पहले वह प्रयागराज से ही सेवानिवृत्त हुए थे। गुरुवार को वह किसी कार्यवश जलालपुर गए थे। लौटते समय करेली थानाक्षेत्र के करेंहदा पुरवा के पास सामने से आ रहे बाइक चालक ने उनकी बुलेट में टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें रावतपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दिनेश कुमार सिंह के दो बेटों में बड़े बेटे संजीव कुमार सिंह पुलिस विभाग में ही उप निरीक्षक हैं और वर्तमान में वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.