काशीपुर, फरवरी 12 -- काशीपुर। 13 दिन पहले बड़े गुरुद्वारे के सेवादार की सड़क हादसे में मौत के मामले में आरोपी डंपर चालक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कराया है। ग्राम बांसखेड़ा निवासी अंग्रेज सिंह पुत्र पूरन सिंह ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके मामा विचित्र सिंह बड़े गुरुद्वारे में सेवादार थे। 31 जनवरी, 2025 को सुबह साढ़े छह बजे वह साइकिल पर लंगर लेकर कुंडेश्वरी जा रहे थे। मालवा फार्म के पास डंपर के चालक ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दी। तेजी में होने से डंपर भी सड़क किनारे पलट गया। हादसे में विचित्र की मौके पर ही मौत हो गई। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.