संभल, फरवरी 28 -- थाना क्षेत्र के मैदावली गांव के रहने वाले सत्यवीर सिंह यादव (30) पुत्र सुखराम सिंह यादव और जमालपुर गांव के गिर्राज सिंह यादव (25) पुत्र चंद्रपाल सिंह, गुरुवार रात अपने बहनोई के साथ बाइक से सफर पर निकले थे। लेकिन यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर साबित हुआ। दोनों रात करीब 8 बजे वे मैदावली से जमालपुर की ओर जा रहे थे, लेकिन अगली सुबह 8 बजे उनके शव कादराबाद और घोंसली रामसहाय लिंक मार्ग पर पड़े मिले। सबसे पहले चौकीदार की नजर इन शवों पर पड़ी, जिसने तुरंत थाना पुलिस को सूचना दी। सुबह 7:30 बजे पुलिस को सूचना मिली और कुछ ही देर में मौके पर पहुंचकर पहचान की गई। कागजी कार्रवाई के बाद परिजनों को सूचित किया गया। जैसे ही परिजनों को हादसे की जानकारी मिली, घर में चीख-पुकार मच गई। दोनों युवकों की अचानक मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.