जौनपुर, दिसम्बर 30 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की भोर में हुए सड़क हादसे में वृद्ध महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। जानकारी के अनुसार उमापुर गांव निवासी 60 वर्षीय फूलदेई पत्नी राजबहादुर अपने नाती संग बाइक से मछलीशहर आ रही थीं। नगर की सीमा में प्रवेश करने से पहले सड़क पर लगे ब्रेकर से बाइक उछल गई, जिससे वृद्ध महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसी बीच पीछे से आ रही चार पहिया वाहन के चालक ने महिला को बचाने का प्रयास किया जिससे वाहन अनियंत्रित होकर हाईवे की पटरी से टकरा गया। दुर्घटना में अयोध्या खंडासा थाना क्षेत्र के बखाली गांव निवासी चालक 24 वर्षीय आनंद सिंह की नाक फट गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया, जहां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.