देवरिया, फरवरी 9 -- भागलपुर/मईल(देवरिया) हिन्दुस्तान टीम। मईल थाना क्षेत्र के जिरासो के समीप दो बाइक के आमने-सामने की हुई टक्कर में एक वृद्ध की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार चार लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज पहुंचाया गया। उसमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में ले लिया। खुखुंदू थाना क्षेत्र के ग्राम चोरभरिया निवासी प्रेमचंद्र पांडेय (68) पुत्र रामहजारी पांडेय की बहन प्रमिला की शादी धमौली हुई है। बहन के घर किसी की मौत हुई थी। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए प्रेमचंद्र पांडेय, उनके छोटे भाई दिनेश चंद्र पांडेय बाइक से धमौली जा रहे थे। बाइक गांव का परमहंस विश्वकर्मा चला रहा था। अभी यह लोग जिरासो गांव के समीप पहुंचे थे कि सामने से आ रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.