रुद्रपुर, मई 5 -- रुद्रपुर। कार से टक्कर मारकर फरार होने वाले अज्ञात चालक के खिलाफ रविवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। बतरा कालोनी बिलासपुर निवासी मोनिका छाबड़ा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 1 मई दोपहर को वह कार से ड्राइवर राकेश कुमार के साथ मुख्य बाजार रुद्रपुर की तरफ जा रहे थे। इस दौरान इंदिरा चौक के पास एक कार उनकी कार को टक्कर मारते हुए फरार हो गई। हादसे में ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि उनकी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.