गुमला, जुलाई 31 -- गुमला, प्रतिनिधि। लातेहार जिले के महुआडांड़ केनाटोली के पास मंगलवार रात करीब सात बजे एक वाहन की टक्कर से बाइक सवार 32 वर्षीय संदीप महतो की मौत हो गई,जबकि 19 वर्षीय तिलक खेरवार गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनो लातेहार के मेढारी गांव के रहने वाले हैं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर किया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया,जबकि गंभीर रूप से घायल तिलक को रांची रिम्स भेजा गया। जानकारी के अनुसार संदीप महतो पेशे से राज मिस्त्री था और मंगलवार को काम के सिलसिले में महुआडांड़ गया था। शाम को लौटते समय उसकी बाइक को एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। जो मौके से फरार हो गया। बुधवार को पोस्टमार्टम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.