बेगुसराय, जनवरी 31 -- मटिहानी,संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकरपुर बखड्डा गांव के समीप शनिवार को सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गढ़हरा थाना क्षेत्र के बरौनी राजवाड़ा गांव निवासी संतोष सिंह के 25 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दीपक कुमार मोटरसाइकिल से नयागांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भीषण था कि दीपक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मटिहानी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.