श्रावस्ती, नवम्बर 19 -- श्रावस्ती। सिरसिया बाजार में ई-कार्ट कम्पनी का कार्यालय संचालित है। जिसमें गोण्डा जिले के आर्यनगर कुकुरभुकवा निवासी गुलशन (26) पुत्र कृष्ण प्रसाद दूबे डिलेवरी ब्वाय का काम करता है। बुधवार को क्षेत्र के ताल बघौड़ा क्षेत्र में आनलाइन आए सामान को डिलिवर करने गया था। वापस लौटते समय राजपुर मोड़ के बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिसमें गुलशन घायल हो गया। जिसे पीआरवी जवानों ने सीएचसी सिरसिया में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...