गुमला, मई 21 -- रायडीह। थाना क्षेत्र शंखमोड़ मांझाटोली-जशपुर मार्ग पर मंगलवार पूर्वाह्न करीब 10.30 बजे एक सड़क दुर्घटना में शंखमोड़ मांझाटोली निवासी 48 वर्षीय इलियास आलम गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में गहरी चोट आई है और हालत नाजुक बताई जा रही है। जिसके बाद उसे रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया।जानकारी के अनुसार इलियास आलम चेकपोस्ट स्थित कौशल विकास योजना के अंतर्गत संचालित सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में अपनी पत्नी को बाइक से छोड़ने गए थे। लौटते समय विपरीत दिशा से आ रहे एक वाहन की चपेट में आ गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें उपचार के लिए तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.