गिरडीह, फरवरी 17 -- बगोदर। बगोदर थाना क्षेत्र में सोमवार को हुए दो सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। बगोदर ट्रामा सेंटर में प्राथमिक इलाज किए जाने के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया है। घायल युवक का नाम गजेन्द्र विश्वकर्मा है तथा वह बनपुरा गांव का रहने वाला है। बताया जाता है कि वह बाइक पर सवार होकर बगोदर की ओर जा रहा था। इसी बीच बनपुरा अस्पताल के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई। मौके पर पहुंचे वार्ड सदस्य शंकर यादव ने घायल युवक के परिजनों के सहयोग से उसे अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलने पर उप प्रमुख हरेन्द्र कुमार सिंह अस्पताल पहुंचकर घायल युवक का हाल-चाल लिया। दूसरी ओर बगोदर के मंझलाडीह पुरानी जीटी रोड पर स्कार्पियो और टाटा मैजिक में आपस में टक्कर हो गई। हालांकि इस घटना में किसी के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.