शाहजहांपुर, जनवरी 3 -- बंडा। गेहूं के खेत के लिए दवाई लेने जा रहे युवक की सड़क हादसे में हुई मौत के मामले में पुलिस ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। यह कार्रवाई मृतक के पिता की तहरीर पर की गई है। पुलिस ने हादसे में शामिल चार पहिया वाहन को कब्जे में ले लिया है। गांव पिपरा जप्ती निवासी श्यामलाल के अनुसार उनका 32 वर्षीय पुत्र पप्पू एक जनवरी को मोटरसाइकिल से बंडा दवाई लेने आ रहा था। नवीची-बंडा मार्ग पर गांव देवकली पुलिया के पास सामने से आ रही चार पहिया गाड़ी गलत साइड में आ गई और मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पप्पू की मौके पर ही मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.