नैनीताल, नवम्बर 15 -- भवाली, संवाददाता। सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि गजनेर कानपुर निवासी अशोक कुमार ने शनिवार को तहरी दी। जिसमें उन्होंने कहा कि पांच नवंबर को 20 वर्षीय बेटा कन्हैया अपने दोस्त के साथ हल्द्वानी से बाइक पर जागेश्वर मंदिर दर्शन को जार रहे थे। सुयालबाड़ी के पास एक ट्रक ने उनकी बाइक टक्कर मार दी। जिसमें बेटे की मौत हो गई। कोतवाल ने बताया मामले में अज्ञात चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.