रिषिकेष, जनवरी 4 -- कालूवाला मार्ग पर बाइक और स्कूटर की टक्कर में गंभीर रूप से घायल युवक ने जौलीग्रांट के निजी अस्पताल में बीते शनिवार को दम तोड़ दिया। इस मामले में युवक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने स्कूटर चालक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक बलबीर सिंह पंवार निवासी कान्हरवाला डोईवाला ने तहरीर दी। बताया कि भाई नरेंद्र सिंह पंवार 27 दिसंबर को कालूवाला मार्ग से होते हुए घर कान्हरवाला में बाइक से आ रहा था। इसी बीच स्कूटर सवार रक्षित भंडारी निवासी बारूवाला, डोईवाला ने वाहन को तेजी और लापरवाही से चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद रक्षित मौके से फरार भी हो गया। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी भाई नरेंद्र को जौलीग्रांट के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां बीते शनिवार को उसकी मौत हो गई। कोतवाल प्रदी...