रुडकी, फरवरी 21 -- मंडावर गांव के पास शुक्रवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक के परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देररात सूचना मिली कि मंडावर गांव के पास एक युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया है। पुलिस ने पाया कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान 22 वर्षीय विनीत निवासी मुज्जफराबाद थाना फतेपुर जनपद सहारनपुर के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजकर परिजनों को सूचित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...