लखनऊ, जनवरी 8 -- बीकेटी,संवाददाता। बक्शी का तालाब थाना अंतर्गत इंदौराबाग स्थित सीतापुर लखनऊ हाइवे पर बाइक सवार युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। वाहन से जोरदार टक्कर लगने के कारण, वह छिटककर दूर जा गिरा। जिसके बाद एक के बाद एक कई वाहन उसे रौंदते हुए निकल गए। उसका शव क्षत विक्षत हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर इटौंजा पुलिस पहुंची और आधार कार्ड से युवक की शिनाख्त कर परिजनों के घटना के बारे में सूचना दी। शैलेंद्र सिंह इटौंजा थाना इलाके के बाहर गांव का निवासी था। वह बीस वर्ष का था। पिता अभय सिंह होमगार्ड विभाग में नौकरी करते हैं। शैलेंद्र बुधवार रात 12 बजे बाइक से अपने घर लौट रहा था। इस दौरान सीतापुर लखनऊ हाइवे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। सड़क हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पुहंची और सड़क से स्थानीय सहयोग से क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.