लखीमपुरखीरी, जनवरी 7 -- थाना हैदराबाद के अन्तर्गत गोला खुटार मार्ग पर हरिहरपुर आश्रम के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार भाइयों को टक्कर मार दी। जिसके कारण दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को गोला सी एच सी भिजवाया। जहां डाक्टरों ने बड़े भाई को मृत घोषित कर दिया। जबकि छोटे भाई की हालत चिंता जनक बनी हुई है। यह घटना मंगलवार की देर रात गोला खुटार मार्ग पर थाना हैदराबाद के हरिहर पुर आश्रम के पास हुई। थाना हैदराबाद के गांव छत्तीपुर निवासी 42 वर्षीय बृजेश कुमार और उसका 32 वर्षीय छोटा भाई रिंकू प्लम्बर का कार्य करते है। मंगलवार को दोनों भाई गोला कार्य करने के लिए बाइक से गये थे। देर रात जब वह दोनों लोग वापस अपने घर आने लगे तो जैसे ही इनकी बाइक हरिहरपुर आश्रम के पास पहुंची ही थी कि किसी अज्ञात वाहन ने टक़्...