हरदोई, नवम्बर 12 -- सुरसा। क्षेत्र के जगतपुरवा निवासी विकास राठौर की बुधवार शाम हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। विकास राठौर पेशे से बाइक मैकेनिक थे। बुधवार की शाम वह दुकान बंद कर हरदोई में दुकान का सामान लेने जा रहे थे। तभी हरदोई-बिलग्राम मार्ग पर स्थित त्रिलोकचंद इंटर कॉलेज के पास एक डंपर की चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, विकास मेहनती और मिलनसार युवक थे। उनकी असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.