रुद्रपुर, मार्च 25 -- रुद्रपुर, संवाददाता। बीते 18 मार्च को रुद्रपुर में सड़क हादसे में घायल बाइक चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की भाई की तहरीर पर सोमवार को पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्राम धनौरा थाना भमौरा जिला बरेली निवासी जयवीर पुत्र वीरपाल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि बीते 18 मार्च को उनका भाई ओमपाल पुत्र वीरपाल अपने किराये के आवास अभिमन्यु कॉलोनी थाना बिलासपुर से बाइक पर निजी कार्य से रुद्रपुर आ रहा था। रात नौ बजे वह बिलासपुर-रुद्रपुर रोड एएलपी कंपनी के पास पहुंचा। आरोप है कि यहां एक कार चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उनका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। एसटीएच में रेफर होने के बाद बरेली में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.