गाजीपुर, फरवरी 19 -- गाजीपुर। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के कष्टहरिणी देवी मंदिर के पास बुधवार की रात को डीसीएम के धक्के से बाइक सवार युवक की जान चली गई। बलिया निवासी युवक मुहम्मदाबाद के मलसा में अपने ससुराल जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार बलिया जिले के सुखपुरा थाना के बिलारी निवासी भीम शुक्ला की मुहम्मदाबा थाना क्षेत्र के मलसा में ससुराल है। बुधवार की रात को वह ससुराल में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहा था। कष्टहरिणी भवानी मंदिर के पास पहुंचा था कि पीछे से डीसीएम ने टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की सहायता से भीम को अस्पताल भेजा लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक भीम शुक्ला ने हेलमेट पहना नहीं था बल्कि बाइक में लटकाया था। यदि हेलमेट पह...