उरई, नवम्बर 24 -- कोंच। बीते शुक्रवार शाम सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। बीते शुक्रवार को रामनरेश रावतपुरा से काम समाप्त कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। शाम 7:30 बजे जैसे ही वह अण्डा गांव के पहले पुलिया के पास पहुंचे, तभी सड़क किनारे खड़े ट्रक के चालक ने वाहन को तेज गति से पीछे करना शुरू कर दिया। लोहे के सरिये से लदे इस ट्रक ने लापरवाही से पीछे हटते हुए रामनरेश की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने से रामनरेश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। एक राहगीर ने फोन कर परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन घायल को वहां न पाकर पहले सरकारी अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज उरई पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। मृतक के पिता ने कोतव...