देवघर, फरवरी 22 -- देवघर। कुंडा थाना अंतर्गत पांडेय दुकान के समीप सब्जी खरीदकर लौट रहे अधेड़ किशन मंडल की सड़क दुर्घटना में हुई मौत मामले में पुलिस ने आरोपी हाईवा चालक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार चालक बिहार के जमुई जिला के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के कैरियन गांव निवासी गगन यादव है। न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। बताते चलें कि शुक्रवार सुबह पांडेय दुकान के समीप हादसे में बाराकोला गांव निवासी 52 वर्षीय किशन मंडल की मौत हो गयी थी। घटना के बाद आरोपी हाईवा चालक वाहन समेत फरार हो गया था। घटना के बाबत मृतक के पुत्र संतोष मंडल ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने हाईवा की पहचान...