रुद्रपुर, मार्च 10 -- काशीपुर। सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत के मामले में आरोपी ट्रैक्टर ट्रॉली चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। कुंडा थाना पुलिस को दी तहरीर में ग्राम तुमड़िया डाम नम्बर एक थाना रामनगर निवासी बंता सिंह ने कहा है कि उसका पुत्र बग्गा सिंह 05 मार्च 2025 को अपनी मोटरसाईकिल से भतीजे शिवा सिंह का ईलाज के लिए एक निजी अस्पताल जा रहा था। बाईक पर उसकी पत्नी प्रीतो बाई भी बैठी थी। शाम करीब साढ़े छह बजे दुर्गापुर-गढ़ीनेगी मार्ग के बीच में पैट्रोल पम्प के पास गढ़ीनेगी की ओर जा रहे नीले रंग के ट्रैक्टर-ट्राली के चालक ने आगे निकलने का इशारा किया। जिस पर बग्गा सिंह ट्रैक्टर-ट्राली को ओवरटेक करने लगा। तभी चालक ने ट्रैक्टर-ट्राली को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए उसकी बाईक को दांयी साईड में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.