गुमला, जनवरी 14 -- गुमला। सिसई थाना क्षेत्र के नागफेनी के समीप बुधवार देर शाम बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से कसीरा निवासी 30 वर्षीय देवलाल साहू और उनका 15 वर्षीय भांजा प्रिंस साहू गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार दोनों नागफेनी मेला देखने गए थे और लौटते समय हादसे का शिकार हुए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत सदर अस्पताल गुमला लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रिम्स रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...