अमरोहा, अप्रैल 14 -- तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में मां-बेटा घायल हो गए। दोनों की हालत गंभीर बनी है। मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। हादसा नौगावां सादात थाना क्षेत्र में गांव कमालपुर में एसआर इंटर कॉलेज के पास हुआ। मंडी धनौरा क्षेत्र के गांव शेरपुर वसी निवासी हनीफ अहमद की पत्नी शकीला बीती आठ दिसंबर को बेटे साहिल को लेकर क्षेत्र के गांव मोहनपुर शुमाली में अपने भाई शकील अहमद के घर आई थीं। शाम में मां-बेटे बाइक पर सवार होकर घर वापस लौट रहे थे। एसआर इंटर कॉलेज के सामने से गुजरते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई तथा शकीला और उनका बेटा साहिल गंभीर घायल हो गए। परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, चिकित्सक ने साहिल की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.