गुमला, सितम्बर 8 -- गुमला, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के पुग्गू नवाटोली गांव में पांच मासूम बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शनिवार की शाम मां राधा उरांव की इलाज के क्रम में मौत हो गई। इससे पहले वर्ष 2023 में उनके पिता धनेश्वर उरांव ने पटना के ईंट-भट्ठे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अब बच्चों के सिर से मां-बाप दोनों का साया उठ गया है। जानकारी के अनुसार करमा पर्व मनाने डुमरडीह गई राधा उरांव शुक्रवार रात घर लौटते समय गणेशपुर डीपा के पास वाहन की चपेट में आ गईं। गंभीर रूप से घायल राधा को सदर अस्पताल गुमला ले जाया गया। जहां से रांची रेफर किया गया, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण वे रांची नहीं जा सकीं और घर लौट आईं। शनिवार की शाम अचानक तबीयत बिगड़ने से घर पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पूर्व मुखिया बुधु टोप्पो ने निजी खर्च से राधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.