गाज़ियाबाद, दिसम्बर 15 -- लोनी, संवाददाता। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर मंडोला गांव स्थित फ्लाईओवर के पास दो कार चालकों ने अलग-अलग बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मां पुत्र समेत चार घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका उपचार जारी है। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के जवाहर नगर कॉलोनी निवासी आशा वर्मा अपने पुत्र गौरव के साथ बाइक पर जनपद बागपत खेकड़ा में आंख का चेकअप कराने के लिए गई थीं। उन्होंने बताया कि जब वह पुत्र के साथ बाइक पर घर लौट रहे थी, तब मंडोला गांव स्थित फ्लाईओवर के पास गलत दिशा से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर दोनों रोड पर जा गिरे और पुत्र के हाथ की हड्डी टूट गई। रोड पर गिरने से उन्हें काफी चोट आई। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को दि...