गुमला, अगस्त 7 -- बसिया। रांची-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर कोनबीर के समीप मंगलवार को एक सड़क हादसे में घायल महिला प्यारी देवी की इलाज के लिए रांची दौरान मौत हो गई। वह साइकिल से कोनबीर बाजार जा रही थीं। इसी दौरान पीएनबी बैंक के पास रांची की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल बसिया रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सिर में गंभीर चोट के कारण रांची स्थित रिम्स रेफर किया गया। इलाज के लिए रांची ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.