गुमला, जुलाई 12 -- पालकोट। पालकोट थाना क्षेत्र के बघिमा-टुकुटोली रोड पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से नारोटोली गांव निवासी सुरेश खड़िया की पत्नी बरातीन खडियाईन (45वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना देर शाम करीब 7.30 बजे की है। बरातीन खडियाईन पैदल बघिमा से अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल महिला को सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें गंभीर स्थिति में रिम्स रांची रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.