सीतामढ़ी, जनवरी 31 -- रुन्नीसैदपुर। सड़क दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई है। मामले को लेकर रुन्नीसैदपुर थाना में थाना क्षेत्र के थुम्मा गांव निवासी राजेंद्र सहनी ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि 28 जनवरी की शाम उसकी पुतोह शैल देवी उम्र 35 पति दिलीप सहनी थूम्मा बाजार से अपने घर जा रही थी। तभी विश्वकर्मा मंदिर के सामने पल्सर बाइक सवार द्वारा ठोकर मार दिया। जख्मी अवस्था में रुन्नी सैदपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया। मामले में पीड़ित ने उचित कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...